फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: सुशांत सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का हरियाणा उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त

ओमेक्स सिटी में "ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज" द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मदन गोपाल सैनी, सुशांत सैनी, एवं विमल सैनी द्वारा अपने निवास स्थान पर किया गया, जिसमें संगठन के हरियाणा अध्यक्ष नवनीत सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सुशांत सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का हरियाणा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग, और सर्वांगीण विकास की भावना को प्रोत्साहित करना था। हरियाणा अध्यक्ष नवनीत सैनी ने अपने संबोधन में कहा आज के समय में 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने की जरूरत है। जब सभी समुदाय एकजुट होकर देश और समाज हित में कार्य करेंगे, तभी भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है। नवनियुक्त हरियाणा उपाध्यक्ष श्री सुशांत सैनी जी ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा “मेरा संकल्प है कि समाज के निचले तबके के लोगों को मुख्यधारा में लाया जाए। गांव-गांव जाकर महिलाओं को शिक्षित करना हमारी प्राथमिकता होगी। हमारा प्रयास केवल अपने समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य समाजों के उत्थान हेतु भी हम पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें