फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 02:24 PM IST

यमुनानगर में रात के समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर और दोनों पैर कटकर शरीर से अलग हो गए। सूचना मिलते जीआरपी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र मनफूल सिंह निवासी हसनपुर के रूप में हुई है। रवि मजदूरी किया करता था और परिजनों के अनुसार वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।  जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें तड़के करीब 4 बजे जगाधरी रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि दराजपुर व जगाधरी वर्कशॉप के बीच रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा हुआ है। वह सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो एक लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी थी, जिसकी दोनों टांगें और सिर कटकर शरीर से अलग हो चुका था। शिनाख्त के लिए जब शव के कपड़ों की तलाशी ली तो उनमें भी ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो नवीन कुमार ने बताया सुबह जीआरपी थाने में कुछ लोगों ने संपर्क किया तो उन्हें शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया। मृतक के पिता मनफूल सिंह ने कपड़ों को देखकर बेटे के शव की शिनाख्त की। मनफूल सिंह ने बताया कि उनका बेटा अभी अविवाहित था और मजदूरी किया करता था। रविवार की रात को सभी घर में सो रहे थे। रवि बाहर की साइड बने कमरे में लेटा हुआ था। रात को पता नहीं किस समय वह कमरे से बाहर चला गया। सुबह जब आंख खुली तो रवि घर पर नहीं था। उन्होंने आस-पड़ोस में उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नही चला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें