फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर गिरा, चार मजदूर घायल

पुराना हमीदा में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर गिरने से हादसा हो गया। हादसे में लेंटर डालने का काम कर रहे तीन-चार मजदूर घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेंटर के मलबे की चपेट में आने से एक कार और चाय की दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा वीरवार दोपहर को करीब तीन बजे पुराना हमीदा में हुआ। बताया जा रहा है कि सहारनपुर रोड पर संजीव नरुला द्वारा एक दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार प्रकाश को दुकान निर्माण करने का ठेका दिया था। निर्माण पूरा होने के बाद वीरवार को दुकान पर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था। जिस समय लेंटर का कार्य करीब 80 फीसदी तक पूरा हो गया तो अचानक शटरिंग में लगी बल्ली जमीन में धंस गई। बल्ली जमीन में धंसने से लेंटर का मलबा ढह गया। कुछ मजदूर भी मलबे की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि तीन चार मजदूर हादसे में घायल हुए हैं। हालांकि, किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं, महेंद्र कुमार और रवि का कहना है कि हादसे के बाद मलबे की चपेट में आने से एक कार और चाय की दुकान व मजदूरों की साइबर भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, हादसे की सूचना पर हमीदा चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही काम कर रहे मजदूरों से भी पूरे मामले की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि लेंटर गिरने से हादसा हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसकी लापरवाही रही इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें