किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू चढूनी गुट के आह्वान पर किसानों ने अपने-अपने जिलों में रोड जाम किया है। सोनीपत में पानीपत- रोहतक नेशनल हाईवे को गांव मुडलाना के पास जाम किया गया है। झज्जर के बेरी में किसानों ने भागलपुरी चौक पर जाम लगा दिया। यमुनानगर में सहारनपुर-पंचकुला नेशनल हाईवे 344 को जाम किया गया है। किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा हमारे शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे मार्च को हरियाणा सरकार ने उबाल देने का काम किया।