फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: पूर्व डिप्टी सीएमओ की पुत्रवधू का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाई

पूर्व डिप्टी सीएमओ की पुत्रवधू रितु जैन उर्फ वंशिका का आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्मशान घाट पर शोक की लहर छाई रही और उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों ने नम आंखों से रितु जैन उर्फ वंशिका को अंतिम विदाई दी। मृतक के बेटे आदित्य ने पूरे विधि-विधान के साथ अपनी मां को मुखाग्नि दी। बेटे द्वारा मुखाग्नि दिए जाने का दृश्य बेहद भावुक रहा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। अंतिम संस्कार के दौरान ससुराल पक्ष के सभी प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में ढाढस बंधाया। इस अवसर पर रितु जैन उर्फ वंशिका के पिता भी पहुंचे और उन्होंने अपने दौते आदित्य को गले लगाकर सांत्वना दी। उन्होंने आदित्य को हर संभव सहयोग और साथ देने का आश्वासन दिया। पिता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार एक-दूसरे के साथ खड़ा है। अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने रितु जैन उर्फ वंशिका के सरल स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों को याद किया। पूरे क्षेत्र में इस दुखद घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें