फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: बीच बाजार इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुआ धमाका, आग लगने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचा युवक

यमुनानगर के सौंधी मोहल्ला क्षेत्र में शुक्रवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धमाके के साथ भड़की आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि स्कूटी चला रहा व्यक्ति समय रहते उससे दूर हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें