फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में अंग्रेजी शराब के ठेके पर बाइक सवार युवक ने दनादन बरसाई गालियां

गोबिंदपुरी रोड पर बने अंग्रेजी शराब के ठेके पर मंगलवार सुबह एक बाइक सवार युवक ने दनादन फायरिंग कर दी। इस दौरान युवक ने करीब 12 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग के दौरान शराब के ठेके के बाहर लगा शीशा भी टूट गया। हालांकि इस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन बदमाश द्वारा इस तरह से अंधाधुंध फायरिंग करने पर इलाके सनी फैल गई। आसपास रहने वाले लोग भी काफी घबराए हुए हैं। उधर, वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर फाॅरेंसिक टीम को बुलाया गया जोकि साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं, बदमाश द्वारा फायरिंग किए जाने से ठेके के बाहर खड़े दो वाहनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। बाइक सवार बदमाश ने ठेके पर फायरिंग क्यों की इसकी जानकारी जुटाने के लिए टीमें जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें