बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जगाधरी के हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज समेत 13 संपत्तियां सील कर दी। इन संपत्ति मालिकों पर निगम का 49 लाख 33 हजार 231 रुपये टैक्स बकाया था। इनमें पांच प्रॉपर्टी जगाधरी जोन व आठ संपत्ति यमुनानगर जोन की है। नगर निगम ने कुछ माह पहले एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने पर कुछ प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स जमा करा दिया था। जिन बकायेदारों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया, उनकी संपत्ति सील की जा रही है। संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया और जितेंद्र मल्होत्रा व जगाधरी जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक संजय के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी संजय छपराना और रघुवीर सिंह, होमगार्ड और शहर जगाधरी पुलिस की टीम ने देर शाम हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज पर पहुंची। टीम ने यह कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर सील कर दिया। इस पर 20 लाख 55 हजार प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम की टीम ने सील करने के साथ ही बिना अनुमति के सील खोलने पर कानूनी कार्रवाई करने का नोटिस चस्पा दिया और यह भी कहा लिखा गया कि यदि कोई सील के साथ छेड़खानी करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी कॉलेज में पढ़ते हैं करीब 300 विद्यार्थी जगाधरी के हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज में अपने भविष्य को बनाने के लिए करीब 300 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे लेकिन कॉलेज को सील होने से बच्चों को भविष्य अंधकारमय हो गया है और वीरवार को सभी बच्चों की छुट्टी भी कर दी गई है। नगर निगम ने कई बार नोटिस के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स भरने के नोटिस भी दिए गए और हेयरिंग के लिए भी बुलाया लेकिन प्रबंधन की तरफ से कोई भी नगर निगम कार्यालय में नहीं पहुंचा जिसमें नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को सील कर दिया।