फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में यूपी-हरियाणा बॉर्डर से 3600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने यूपी-हरियाणा कलानौर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल राणा ने बताया कि देर शाम गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दो युवक यूपी से नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, अमित, पंकज और सुल्तान की टीम का गठन कर कलानौर बॉर्डर पर वाहनों की जांच शुरू की गई। कुछ देर बाद एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 3600 प्रतिबंधित ट्रामाडोल सस्पास मोर कैप्सूल बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार इन कैप्सूल पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव टेही जट्टान निवासी सूरजभान उर्फ सूरज और रोहित उर्फ टिड्डा के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर यमुनानगर में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ये दवाइयां चिलकाना निवासी अनस मलिक से लेकर आते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनस मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक है और डी-फार्मा डिग्री धारक बताया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित दवाइयां प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सर्वजीत को देने जा रहे थे। पुलिस ने सर्वजीत को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें