फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदर्शनकारियों को मंत्री आवास से पहले रोका

Wed, 25 Dec 2024 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम व अग्निशमन के कर्मचारियों ने रादौर अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। यहां से सभी कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास स्थान पर लंबित मांगों का ज्ञापन देने के लिए निकले, पर पुलिस ने बैरीकेड लगाकर आवास से पहले ही रोक लिया। इस पर कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। तब मंत्री के बेटे नेपाल सिंह ने आकर ज्ञापन लिया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा व अग्निशमन संघ के मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने कहा कि नगर पालिकाओं की सीमा क्षेत्र में सम्मिलित किए गए गांवों में कार्यरत ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को ग्रामीण चौकीदारों और ग्रामीण सफाई कर्मियों की तर्ज पर ही संबंधित पालिकाओं में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन

नगर पालिकाओं में नियमित सफाई कर्मचारियों व सीवरमैनों की भर्ती के लिए वर्ष 2023 को गठित चयन समिति में डीसी के स्थान पर नगर निगमों में आयुक्त व नगर परिषदों, नगर पालिकाओं के मामलों में जिला नगर आयुक्त को अध्यक्ष बनाया जाए और एडीसी के स्थान पर पालिकाओं के उच्च अधिकारियों को सदस्य नामित किया जाए। इसके अतिरिक्त सभी नगर पालिकाओं को चयन प्रक्रिया शुरू करने बारे भी निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन

सफाई दरोगाओं को सफाई कार्य के लिए निजी तौर पर पेट्रोल व मोबाइल पर किए जाने वाले खर्च के एवज में राशि निर्धारित कर मासिक वेतन के साथ दी जाए। सफाई कर्मचारी व सीवरमैनों को वर्दी व जूते उपलब्ध कराने के स्थान पर राशि निर्धारित कर हर माह वेतन के साथ दी जाए। माली, बेलदार, मेसन को साबुन व तेल की सुविधा दी जाए। इस मौके पर इकाई प्रधान पपला, उप प्रधान बलदीप तुम्बी, मुकेश, श्रीचंद, सुरेश, जीतो, कमलेश, जनकराज, अग्निशमन से इकाई प्रधान वीरेंद्र धीमान, अमित कांबोज, अमरीक सिंह मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें