फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फायरिंग में युवक और चार नाबालिग दबोचे

Wed, 25 Dec 2024 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जन्मदिन समारोह में दो गुटों के बीच विवाद पर हुई फायरिंग के मामले में फर्कपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झगड़े में 17 वर्षीय रोहन की जांघ में गोली लगी थी। गिरफ्तार आरोपियों पर चार नाबालिग हैं। जिन्हें बाल सुधार गृह करनाल भेजा गया। आरोपी युवक सुंदर विहार कॉलोनी निवासी सुमित को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि एक लड़की को संदेश भेजने को लेकर दो दिन से दोनों पक्षों का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रविवार रात सुमित पक्ष ने रात के अंधेरे में दूसरे पक्ष के साथ झगड़ा किया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें रोहन को गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। रोहन ने पुलिस को बताया था कि रविवार को उसका जन्मदिन था।
विज्ञापन

जन्मदिन समारोह के बाद वह अपने दोस्त को छोड़ने के लिए ससौली रोड की ओर से जा रहा था। वहां पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। उन्हें देखकर वापस बाइक लेकर चलने लगा। तभी किसी ने फायरिंग कर दी। गोली उसकी जांघ में लगी। जिसके बाद वह युवक भाग निकले। वह उनमें से किसी को नहीं जानता है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि चार दिन पहले 17 वर्षीय किशोर ने अपनी ही काॅलोनी की एक लड़की को मोबाइल पर मैसेज कर दिया था। जिसका पता लड़की के भाई को लगा। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मिलकर किशोर को पीट दिया। अगले दिन किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के भाई को पीटा। इस विवाद के बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश थी।
विज्ञापन

रविवार की रात को किशोर व उसके दोस्त की जन्मदिन की पार्टी थी। जिसमें वह आए हुए थे। यहां से पार्टी करते हुए वह ससौली रोड की ओर से घूम रहे थे। जहां उन्हें रास्ते में लड़की के भाई व उसके दोस्तों ने घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा । इस दौरान ही वहां पर फायरिंग कर दी। झगड़े में एक गोली रोहन की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। मुख्य आरोपी कांसापुर निवासी अरुण फरार चल रहा है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें