फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बालरंग प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

Wed, 25 Dec 2024 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राष्ट्रस्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में पुरानी सब्जी मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने दूसरा स्थान पाया। राष्ट्रीय बालरंग 2024 मध्यप्रदेश के भोपाल में करवाई गई थी।
इस टीम का नेतृत्व नोडल अधिकारी मुकेश कुमार ने किया। टीम में शिवानी, सारिका, शहनाज, भारत भूषण, जय कृष्ण, अजय और अंकित सदस्य रहे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से इस उपलब्धि को हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। जिनमें से हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर में दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा स्थान मिलने पर टीम को 75000 रुपये का पुरस्कार दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने उपलब्धि के लिए विद्यालय की टीम को बधाई दी। स्कूल पहुंचने पर टीम को ढोल बजाकर स्वागत किया गया। जिला कल्चर को-ऑर्डिनेटर मुकेश ने बताया कि 22 राज्यों से विद्यार्थी अपने लोक नृत्य के साथ भोपाल के इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में पहुंचे थे। जिसमें हरियाणा से यमुनानगर की टीम ने भाग लिया और देश में दूसरा स्थान पाया। प्राचार्या अमृतजीत कौर ने बताया कि यह उपलब्धि राज्य की सांस्कृतिक और कलात्मक धरोहर को भी प्रदर्शित करती है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें