फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान व्यापारी पहुंचे डीसी के दरबार, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। शहर में बारिश के बाद हुए जलभराव व सीवरेज व्यवस्था की बदहाली को लेकर सर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल और एसडीएम राजेश खोथ से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय पर सीवरेज की सफाई नहीं किए जाने के कारण शहर के अनेक हिस्से जलमग्न हो गए हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल, हरियाणा सर्व मंडी संघ के प्रधान रामअवतार तायल, जय सिंह पाली, कमलेश गर्ग, कांग्रेस नेता तेलुराम जांगड़ा सहित शहर के अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग जिला सचिवालय पहुंचे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के बाद सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर जाने से आमजन और व्यापारियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर का बुरा हाल है, लेकिन संबंधित विभाग समस्या के समाधान की ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा। सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल और हरियाणा सर्व मंडी संघ के प्रधान रामावतार तायल ने कहा कि यदि जल्द ही जलभराव और सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं एसडीएम राजेश खोथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन को समस्या की पूरी जानकारी है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें