हरियाणा के रोहतक के लाढ़ोत के ग्रामीणों ने शनिवार को राजस्थान पुलिस के फर्जी एसपी बनकर आए एक 55 वर्षीय व्यक्ति को दबोच लिया। उसके पास एक आईपीएस व डीएसपी का आई कार्ड व फर्जी मोहर भी मिली। साथ ही पुलिस ने राजस्थान सरकार लिखी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 171, 451 व 419 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।