चरखी दादरी शहर के जनता पीजी कॉलेज में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव में दादरी और भिवानी जिले के 28 महाविद्यालयों के 650 विद्यार्थी 38 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पहले दिन स्किट स्पर्धा में वैश्य कॉलेज भिवानी और डिक्लेमेशन में आदर्श कॉलेज भिवानी विजेता बना। सुबह साढ़े 11 बजे मंच दो, तीन व चार पर कार्यक्रम शुरू कराए गए। मुख्य मंच पर दोपहर एक बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय की उपकुलपति दीप्ति धर्मानी, निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार, प्राचार्य डाॅ. यशवीर सिंह, जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक, आयोजक सचिव डॉ. नीरज गर्ग व डॉ. जयवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में दीप्ति धर्मानी कार्यक्रम संचालन की अनुमति देकर भिवानी चली गईं।