गोहाना। बिजली निगम की तरफ से उपमंडल के तीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाटर कूलर व आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। इसमें निगम की तरफ से 2.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली निगम ने गांव सरगथल, धनाना व गांव सिवानका के राजकीय विद्यालयों को चिह्नित किया गया है।
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही वाटर कूलर व आरओ प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बिजली निगम निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत प्रदेश भर के विभिन्न गांव में पुस्तकालय व सरकारी स्कूलों में आरओ प्लांट और वाटर कूलर लगवाए जा रहे हैं। तीन गांव के राजकीय विद्यालयों में आरओ प्लांट लगाए जांएगे, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ पानी मिल सके। जल्द ही चिह्नित तीन गांव के राजकीय विद्यालयों में आरओ प्लांट व वाटर कूलर की बिजली निगम की तरफ व्यवस्था कर दी जाएगी।
गांव धनाना में आधुनिक पुस्तकालय की घोषणा
सोनीपत के गांव धनाना में विभाग की तरफ से आधुनिक पुस्तकालय बनाया जाएगा। जिस पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पहले ही तैयारी हो चुकी है।
-
सीएसआर के तहत गांव सरगथल, धनाना व गांव सिवानका के राजकीय विद्यालयों में 2.67 लाख रुपये की लागत से आरओ प्लांट व वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी।
राजसिंह सिंहमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना