फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: खेतों में गेहूं की कटाई शुरू, मंडियों में अगले सप्ताह से आने की संभावना

शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2026 04:27 PM IST

जिले के कई गांवों में अगेती गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। जल्द ही थ्रेसिंग का कार्य भी आरंभ हो जाएगा और किसान संभवत: 10 दिन में खरीद केंद्रों की ओर रुख कर देगा। वहीं दूसरी ओर सरकार ने एक अप्रैल से मंडी में गेहूं की सरकारी खरीदने के आदेश जारी किए है। मौसम साफ होने के बाद कंबाइन मशीन भी गेहूं की कटाई के लिए शुरू हो जाएगी। फसल कटाई का कार्य अगले सप्ताह से जोर पकड़ेगा। साथ ही थ्रेसिंग का कार्य भी शुरू हो जाएगा और किसानों के आने बाट जोह रहे खरीद केंद्रों पर गेहूं पहुंचना आरंभ हो जाएगा। खादर क्षेत्र में भी कटाई शुरू हो गई है। क्षेत्र के किसान इन दिनों अपने खेतों में गेहूं की कटाई में पूरे परिवार के साथ लगे हुए हैं। 10 दिन में किसानों का पीला सोना खेतों से मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए जिले में चार मंडियों समेत 20 खरीद केंद्र बनाए गए है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मानें तो मंडी में गेहूं लेकर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए पानी और बिजली तक की व्यवस्था की गई है। खरीद केंद्रों में जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह पिछले वर्ष के 2425 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि है। जिले में चार बड़ी मंडियां सोनीपत, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा हैं। इस बार 1.45 लाख हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की खेती की गई है। जिसमें पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें