फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में मौसम ने बदली करवट, तड़के से रुक-रुक कर जारी हल्की बारिश

नवीन दलाल Updated Fri, 23 Jan 2026 11:00 AM IST

क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तडक़े से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। तेज हवा के साथ हो रही हल्की बारिश से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 3.3 डिग्री सेल्सियस था। हल्की बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। गेहूं व सरसों सहित रबी फसलों को इससे अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। इसी कारण किसानों के चेहरे खिले नजर आए। हालांकि शहर में बारिश ने लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में सड़कों पर कीचड़ फैलने से आवागमन में दिक्कत हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें