फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में विधायक के सामने ग्रामीणों ने रखी सीएम घोषणाओं के काम पूरा कराने की मांग

विधायक कृष्णा गहलावत रविवार को गांव नाहरी में धन्यवादी दौरे पर पहुंची। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार पहले दिन से ही लगी हुई है। जनता से जो वादे भाजपा ने किए थे, सरकार उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर है। ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी मांग रखी। नाहरी गांव के ग्रामीणों ने विधायक को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की घोषणाओं को पूरा कराने की मांग की। उन्होंने विधायक को अपना मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि 18 अगस्त 2021 के गांव नाहरी में ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया के स्वागत के दौरान कई घोषणा की गई थी। लंबा समय बीतने के बाद भी अब तक यह घोषणा फाइलों में दबी हुई है। उन घोषणाओं में शामिल गांव में कुश्ती के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण, दादा शंभू तालाब का सुंदरीकरण, अमृत सरोवर के तहत तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। उनकी मांग है कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाए। इस पर विधायक कृष्णा गहलावत ने अधिकारियों से बात करके उनकी मांगों का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पदम नाहरी, सुकेश देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें