संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर तमिलनाडु के किसान नेता पीआर पांड्यंन की रिहाई की मांग को लेकर उपमंडल अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा। गोहाना में प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र पहल के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एकत्रित हुए और तमिलनाडु सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता की रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वर्ष 2015 में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर किसान नेता पीआर पांड्यंन व सेल्वराज को तमिलनाडु में 13 साल की सजा सुनाई गयी थी। उनकी रिहाई की मांग को लेकर यह ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर, गोहाना अध्यक्ष राजबीर माजरा, सोनीपत अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला महासचिव रामनिवास, बिजेंद्र मलिक मदीना, दलबीर मदीना, अनिल सरगथल, भूपेंद्र माहरा, शेरसिंह पहल भी मौजूद रहे।