फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में 58 लाख की चोरी में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 51 लाख बरामद

ओम नगर स्थित मकान में कमरे का ताला तोडक़र 58 लाख रुपये चोरी करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव चिटाना निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगा व सलीमसर माजरा निवासी नवीन है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 51 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी दो अन्य साथियों संग हथियार लेकर वारदात को अंजाम देने आए थे। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने पत्रकारों को बताया कि मूलरूप से गांव तिहाड़ मलिक निवासी जगदीश ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि चार साल से ओम नगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके परिवार ने करीब एक साल पहले खेती की जमीन बेची थे, जिसमें उनके हिस्से में 80.60 लाख रुपये आए थे। 24.60 लाख रुपये तभी उनके खाते में डलवाए गए थे। बाकी राशि रजिस्ट्री होने पर देने की बात कही थी। अब 21 मई को गोहाना तहसील में उन्होंने रजिस्ट्री कराई तो उन्हें उनके हिस्से के 56 लाख रुपये मिल गए थे। रुपये लेने के लिए उनके साथ बेटा राकेश व परिचित आशू और उसका दोस्त जोगेंद्र उर्फ जोगा गए थे। उन्होंने रुपये लाकर घर रख दिए थे। बक्शे में पहले से दो लाख रुपये रखे थे। रात को कमरे का ताला तोडक़र नकदी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच करते हुए उनकी टीम में शामिल विक्रांत ने कार्रवाई करते हुए जोगेंद्र उर्फ जोगा व उसके साथी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से 51 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। चार साथी हथियार लेकर आए थे वारदात को अंजाम इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि अंजाम देने के लिए जोगेंद्र, नवीन व दो अन्य युवक रात को पिस्तौल लेकर आए थे। अगर पीड़ित परिवार का कोई सदस्य उठता तो वह कोई बड़ी वारदात भी सकते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें