सोनीपत के वार्ड नंबर-11 की न्यू जीवन नगर, जीवन नगर और तारा नगर कॉलोनियों के लोगों को जल्द ही बेहतर पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलने जा रही है। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने शनिवार को सेक्टर-12 स्थित वाटर बूस्टिंग स्टेशन पर नारियल फोडक़र 1.19 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया।