फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों की हितैषी : रणबीर सिंह गंगवा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 04:06 PM IST

गोहाना के सेक्टर-7 में रविवार काे भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व सहकारिता मंंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों की हितैषी है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के स्तर को उठाना है। समारोह के दौरान उन्होंने बीपीएचओ को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज को संगठित रहना अति आवश्यक है जो समाज संगठित रहा है उसने ही तरक्की की है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री उनकी जो भी ड्यूटी लगाएंगे। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान बीपीएचओ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रजापति, भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, आरएस वर्मा, इंद्रजीत विरमानी, सतबीर सिंह वर्मा, रामदिया, रामेश्वर, कुसुम, हवासिंह, मामन चंद भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें