फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में डंपर की टक्कर से टूटा स्ट्रीट लाइट का खंभा, आवाजाही बंद होने से लोग परेशान

नवीन दलाल Updated Tue, 29 Apr 2025 02:27 PM IST

सोनीपत के गांव मुरथल में ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय के पास डंपर की टक्कर से स्ट्रीट लाइट का खंभा टूट गया। उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। खंभा सड़क के बीच में गिरने से आवाजाही बंद हो गई। वाहन चालकों को बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ा। गांव मुरथल-ताजपुर रोड पंचायती राज विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइट व खंभा लगाए गए थे। गांव मुरथल में ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय के पास डंपर गुजर रहा था। डंपर स्ट्रीट लाइट के तारों में उलझता हुआ खंभा तक पहुंचा। डंपर के टक्कर लगने से खंभा सड़क पर गिर गया। जिससे आवाजाही बंद हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खंभे के पास डंपर के अलावा मार्ग से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था। हादसे के वक्त घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर थी। टक्कर लगने के बाद चालक डंपर सहित भाग गया। मार्ग से आवाजाही बंद होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।वाहन चालकों को बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें