फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत का बस अड्डा फिर बना तालाब, सीवर ओवरफ्लो होने से भरा पानी

सोनीपत में मुरथल रोड पर बस अड्डे के सामने सीवर ओवरफ्लो होने से शनिवार को एक बार फिर बस अड्डा परिसर में पानी भर गया, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले मंगलवार को भी सीवर ओवरफ्लो होने से यही हालात पैदा हुए थे। शनिवार को भी सीवर का पानी भरने से बस अड्डा तालाब बना रहा। रोडवेज अधिकारियों ने पानी निकासी के लिए नगर निगम अधिकारियों से संपर्क किया है, साथ ही समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। बस अड्डा के निकासी द्वार के सामने मुरथल रोड पर सीवर ओवरफ्लो हो गया। बस अड्डा परिसर का तल सड़क के स्तर से नीचे होने के कारण सीवर का दूषित पानी बस अड्डा परिसर व वर्कशॉप में भर गया। रोडवेज अधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी। जिसके बाद सीवरेज लाइन को पीछे से बंद करवाया गया। बाद में नगर निगम कर्मचारियों ने माैके पर पहुंच जाम सीवर को खोलने का काम शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें