फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: NH-44 पर झपटमार गिरोह सक्रिय, कार रुकवाकर डेढ़ लाख रुपये और सोने के गहनों से भरा बैग लूटा, दो सप्ताह में तीसरी वारदात; पुलिस कर रही तलाश

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर वाहन चालकों को निशाना बनाने वाला झपटमार गिरोह लगातार सक्रिय है। वीरवार रात गांव प्रीतमपुरा के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार में खराबी का झांसा देकर पंजाब के कारोबारी को रुकवाया और उनकी पत्नी का हैंडबैग लूटकर भाग गए। हैंडबैग में डेढ़ लाख रुपये व तीन से चार तोले सोने के आभूषण थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पंजाब के जीरकपुर के वीआईपी रोड निवासी कारोबारी शशि भूषण ने बताया कि वह पत्नी सरिता बंसल और बेटे पुलकित के साथ कार से दिल्ली के पंजाबी बाग में अपने साले के घर आए थे। वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वीरवार रात को वापस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह प्रीतमपुरा मोड़ से आगे पहुंचे तो एक बाइक सवार उनकी कार के दाईं ओर से निकला और वाहन में खराबी होने का इशारा कर आगे चला गया। शशि भूषण ने बताया कि वाहन में तकनीकी खराबी की आशंका में उन्होंने कार रोककर जांच शुरू की। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने कार की खिड़की खोलकर आगे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी के हाथ से हैंडबैग झपट लिया। कुछ दूरी पर दूसरी बाइक पर हेलमेट पहने उसका साथी पहले से इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर दिल्ली की ओर विपरीत दिशा में भाग गए। शिकायतकर्ता के अनुसार बैग में करीब 1.50 लाख रुपये नकद, तीन से चार तोले सोने के आभूषण और अन्य सामान था। वह बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख सके। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें