सोनीपत के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्री रामलीला सभा की ओर से शीतला माता का मेला लगाया गया। मेले की शुरुआत शीतला माता की आरती के साथ की गई। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर शीतला माता की पूजा-अर्चना कर मेले में खरीदारी की। श्री रामलीला सभा की ओर से मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई। शीतला माता का दरबार फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। प्रधान महेंद्र मंगला ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मेले में शीतला माता के दर्शन के लिए जिलाभर के श्रद्धालु श्रद्धा भाव से शामिल होते हैं। श्रद्धालु शीतला माता की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हैं।