फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में फैक्टरी परिसर में पड़े स्क्रैप व मुरथल विश्वविद्यालय में घास में लगी आग

गांव कामी के पास देर रात शहद फैक्टरी परिसर में पड़े स्क्रैप में आग लग गई। फैक्टरी की तरफ से मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में घास में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गन्नौर रोड पर गांव कामी के पास देर रात शहद फैक्टरी के स्क्रैप में अचानक आग लग गई थी। फैक्टरी की तरफ से आग लगने की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-23 दमकल केंद्र से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इससे पहले मंगलवार रात करीब 8 बजे मुरथल विश्वविद्यालय परिसर में उगी घास में आग लग गई थी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-23 स्थित दमकल केंद्र से मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों के जरिए आग काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें