फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में एडीजीपी आत्महत्या मामले में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Wed, 15 Oct 2025 03:56 PM IST

एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। कर्मचारी वहां से जुलूस निकालते हुए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक पहुंचे। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि एडीजीपी के निधन ने एक बार फिर संस्थानों के अंदर जाति आधारित भेदभाव को उजागर कर दिया है। इस मामले में एडीजीपी की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए। जिला प्रधान राजाभाई ने कहा कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में सरकार कोताही बरत रही है। जान बूझकर उनके परिवार की मांगों को गंभीरता नहीं ले रही है। सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह आरोपी अधिकारियों को तुरंत निलंबित करे और मामले की निष्पक्ष जांच कराए। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें