फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी की हत्या, सोनीपत रोड किनारे मिला शव

गांव ककरोई निवासी विजय (करीब 30 वर्ष) का शव शुक्रवार को खरखौदा-सोनीपत रोड स्थित एनएच-334बी के किनारे संदिग्ध हालात में मिला। मृतक पिछले करीब पांच वर्षों से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नगर निगम सोनीपत में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार विजय 4 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खरखौदा थाना में दर्ज कराई गई थी। शनिवार को सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी राजदीप मोर, खरखौदा थाना पुलिस, क्राइम यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र करेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें