फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में सुधीर फुटबॉल लीग, टॉप चार में जगह बनाने के लिए जोर लगा रही टीमें

सोनीपत में मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छठी सुधीर फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिवंगत सुधीर सरोहा की याद में आयोजित की जा रही है। जिसमें विभिन्न स्थानों से 16 टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजक सज्जन सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन 12 मुकाबले खेले गए थे। जिसमें विजेता रही टीमें शनिवार को क्वार्टर फाइनल के लिए एक-दूसरे के सामने चुनौती पेश कर टॉप चार में स्थान बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में सड़क हादसे में बेटे सुधीर सरोहा की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष दिवाली पर सुधीर फुटबॉल क्लब की तरफ से प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ी भी प्रतिभागिता कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले जाम्बिया के खिलाड़ी इन्नाजुम्मुआं की टीम के नाम से खेल रहे हैं। सज्जन सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनीपत एफसी की टीम का मुकाबला डीएफए सोनीपत के साथ खेला गया। मुकाबले में सोनीपत एफसी की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। क्लब के प्रधान दिनेश राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार व उप-विजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें