फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत के जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन, वंशिका बनीं मिस फ्रेशर

नवीन दलाल Updated Thu, 14 Nov 2024 03:29 PM IST

सोनीपत के जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वीरवार को भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नई छात्राओं का स्वागत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी, प्रशासक हरीश घई, और कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक दीर्घा में बैठी अन्य छात्राएं भी झूम उठीं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न शीर्षकों के साथ छात्राओं को सम्मानित किया गया। वंशिका को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया, वहीं अमिता को मिस टैलेंटेड और सिमरन को मिस पर्सनालिटी के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा फर्स्ट रनर अप का खिताब अनु और सेकंड रनर अप का खिताब संजना को दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आरती और डॉ. सीमा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन पर संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और प्रशासक हरीश घई ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें