फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के सतगुरु भरतूशाह आश्रम में मनाया सतगुरु कबीर प्रकटोत्सव

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 04:04 PM IST

मामा-भांजा चौक के पास दिल्ली रोड स्थित श्री सतगुरु भरतूशाह आश्रम में कबीर चौरा समिति की ओर से 628वें सतगुरु संत कबीर प्रकटोत्सव पर चल रहे दो दिवसीय समारोह का सत्संग व भंडारा लगाकर समापन किया गया। समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण भाव के साथ किया गया। सतगुरु भरतूशाह आश्रम में सुबह संत कबीर वाणी का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने संत कबीर के दोहे व उपदेशों का भावपूर्ण उच्चारण हुआ। तत्पश्चात सत्संग में श्रद्धालुओं ने संत कबीर के भजन व वाणी के माध्यम से भक्ति रस का रसास्वादन किया। वर्तमान गद्दीनशीन संत सत्यदास महाराज ने श्रद्धालुओं को संत कबीर के बताए गए सत्य, सेवा व सरलता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर की शिक्षा आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जो समाज को एकता, प्रेम व समरसता की दिशा में आगे ले जाती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें