सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड की तरफ से संचालित वीटा बूथों को अब और अधिक सशक्त व आधुनिक बनाया जा रहा है। बूथ पर केवल दूध ही नहीं, बल्कि खानपान की अन्य वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेश भर में 350 नए वीटा दूध बूथ खोलने का है, जिससे लोगों को शुद्ध दूध और खाद्य पदार्थ सहजता से उपलब्ध हो सकें।