फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सेफ इंडिया फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भिजवाई राहत सामग्री

सेफ इंडिया फाउंडेशन, सक्षम सोनीपत एवं रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस की ओर से रविवार को पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भिजवाई गई। इस दौरान विधायक निखिल मदान भी मौजूद रहे। सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि 200 परिवारों के लिए 200 कीट जिसमें तिरपाल, ओडोमॉस , साबुन, तेल, सैनेटरी पैड, टूथपेस्ट, टूथब्रश, ओआरएस आदि को ग्लोबल सिख काउंसिल को सेक्टर 15 स्थित गुरुद्वारे में सौंपा। उनको पंजाब में भिजवाया जाएगा। संजय सिंगला ने बताया कि यह दूसरी खेप है और यह मुहिम जारी रहेगी। फाउंडेशन के डायरेक्टर परिमल कुमार ने बताया कि इस मुहिम में और भी राहत सामग्री अलग अलग जगह भेजी जाएगी। इस दौरान सतीश ठेकेदार, दिनेश कुच्छल, नवीन जैन,अविनाश सेठी, ग्लोबल सिख काउंसिल के सदस्य जसकरण सिंह, जसमीत सिंह, गुनीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, ग़ुरसीदक पाल सिंह, हरचरण सिंह, वंशिका, शाइन अरोड़ा, चरणजीत सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें