फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हुई रिमझिम बारिश, तापमान में आई गिरावट

शहर में सावन की रिमझिम हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन सोमवार को अचानक धूप खिलने से उमस भरी गर्मी में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को 10:15 बजे के बाद अचानक रिमझिम-रिमझिम बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे पहले देर रात को भी हुई हल्की बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट व हल्की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। उधर खरखौदा में झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। गन्नौर में भी बारिश ने गर्मी ने निजात दिलाई। सुबह 8 बजे तक सोनीपत व राई में 02 मिलीमीटर, गन्नौर में 08, गोहाना में 12, खरखौदा में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें