गोहाना के गांव खानपुर स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में रेगिंग के आरोप को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कॉलेज प्रशासन ने प्रथम वर्ष की छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छह सीनियर एमबीबीएस छात्राओं को निष्कासित कर दिया। इससे गुस्साई सीनियर छात्राओं ने आरोपों को नकारते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर दिया।