देवीनगर कॉलोनी में 23 वर्षीय चीनू की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के साथ माता और भाई को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान तीनों से पूछताछ करेगी, ताकि पूरे मामले की कड़ी जोड़कर सच्चाई सामने लाई जा सके। गौरतलब है की देवीनगर कॉलोनी निवासी चीनू (23) एएनएम की छात्रा थी। किसी घरेलू विवाद के चलते पिता ने ही उसकी गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटवाए थे। पुलिस का कहना है कि यह जांच की सामान्य प्रक्रिया है और रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।