फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के गणेश की पूजा का करें संकल्प, यही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. अरविंद शर्मा

प्रदेश के सहकारिता, जेल, चुनाव, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को प्रोफेसर शमशेर भंडेरी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देशहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं और हर बार समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने गणेश उत्सव के अवसर पर मिट्टी से बने गणेश की प्रतिमा की पूजा करने का आह्वान किया है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर संदेश देशवासियों को सकारात्मक सोच और जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के इस संदेश को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें