न्यू कॉलोनी में दूषित पानी आपूर्ति से परेशान लोगों ने शनिवार को एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि उन्हें पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। दूषित पानी आपूर्ति की समस्या छह माह से बन रही है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन की ओर से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। काॅलोनी में छह माह से समस्या बन रही है। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यू कॉलोनी के वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में छह माह से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे है। ऐसे में निगम प्रशासन की तरफ से उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है महासचिव फूलकुमार चौहान ने बताया कि काॅलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति नेहरू पार्क से हो रही है। अधिकारियों को कई बार इसके बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उनकी समस्या के स्थायी समाधान के लिए खानापूर्ति हो रही है। जिसकी वजह से कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। उनकी मांग है कि जल्द ही निगम प्रशासन कॉलोनी में साफ पानी आपूर्ति करें। अन्यथा में आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान सुरेंद्र मोहन शर्मा, विजय राठी, बालकिशन शर्मा, हरिकिशन ठकराल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।