फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनापत में पानी आपूर्ति में कटौती किए जाने से परेशान लोगों ने जताया रोष

नवीन दलाल Updated Tue, 04 Mar 2025 12:00 PM IST

पानी आपूर्ति में कटौती किए जाने से परेशान दो कॉलोनियों के लोगों ने मंगलवार सुबह सारंग रोड पर एकत्रित होकर रोष जताया। ज्ञान नगर व भीम नगर के लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पानी की दोबारा बेहतर आपूर्ति करने की मांग की। विधायक निखिल मदान ने लोगों को कॉल कर आश्वासन दिया कि उनको पानी की आपूर्ति पूरी की जाएगी। लोगों का कहना था कि ज्ञान नगर व भीम नगर में 600 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। दोनों कॉलोनियों में कई साल से पानी की आपूर्ति बेहतर नहीं हो पा रही थी। लोग पानी की मांग को लेकर लगातार प्रशासन व सरकार से मांग कर रहे थे। लोगों की पेयजल समस्या का समाधान कराने के दो दिन पहले लाइन जोड़कर पानी की बेहतर आपूर्ति शुरू कराई थी। लोगों को पानी भरपूर मिलने से लोगों को काफी राहत मिली। मंगलवार को निगम कर्मचारी पेयजल आपूर्ति कम करने के लिए कॉलोनी में पहुंचे तो लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से हर घर तक पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन भीम नगर व ज्ञान नगर में पानी पूरा नहीं पहुंच रहा है। दो दिन से पानी की बेहतर आपूर्ति शुरू हुई थी, निगम कर्मियों ने दोबारा आकर पानी में कटौती करने की बात कही लोगों में निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। सूचना के बाद विधायक निखिल मदान ने कॉल करके लोगों को समझाया। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि ज्ञान नगर व भीम नगर में पानी आपूर्ति बेहतर रखी जाएगी। जिससे लोगों को पूरा पानी मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें