गांव रायपुर स्थित बैकवर्ड चौपाल में मां भारती रक्तवाहिनी संस्था व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में गांव के ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। संस्था की ओर से प्रेम गौतम व देवेंद्र गौतम ने बताया कि शिविर में निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों के रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र, कान व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की। डॉ. निर्दोष छाबड़ा व डॉ. सोनिया ने जांच के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में जांच के बाद मरीजों को दवा भी दी गई। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर ही एक सफल जीवन की नींव है। मनुष्य को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर इस प्रकार के शिविर का लाभ उठाना चाहिए।