मयूर विहार में कई दिन से बंद पड़ी सीवर लाइन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते गली नंबर-14 में सीवर पानी इकट्ठा हो गया है। जिससे चारों ओर दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि एक तरफ सरकार और नगर निगम स्वच्छता अभियान शुरू कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर की कालोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है। कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद भी कोई अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे गोहाना रोड पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे।