फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में सीवर जाम की समस्या पर बिफरे लोगों ने लगाया जाम

सोनीपत में प्रेम कॉलोनी में लंबे समय से सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे लोग सड़क पर उतर आए और ओल्ड डीसी रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि डेढ़ साल से वह समस्या से परेशान है। उसके बावजूद कोई सुनवाई करने वाला नहीं हैं। प्रेम कॉलोनी के लोगों ने पौने 12 बजे ओल्ड डीसी रोड पर उतरकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि उनकी कॉलोनी में सीवर जाम होने से दूषित पानी गली में भरा रहता है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। उनका कहना था कि लंबे समय से गंदगी के कारण समस्या बनी हुई है। उनकी मांग के बाद सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया, लेकिन एक सप्ताह से वह काम भी बंद पड़ा है। लोगों की समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीवर डालने को खोदी सड़क, पेयजल लाइन भी तोड़ी लोगों का आरोप था कि नगर निगम की तरफ से सीवर लाइन दबाने को सडक़ खोदकर काम किया जा रहा था। सड़क खोदने के दौरान पेयजल लाइन भी तोड़ दी है। जिससे पेयजल में भी दूषित हो गया है। वहीं गली में भरा हुआ है। अब एक सप्ताह से काम बंद पड़ा है। सडक़ को खोदकर छोड़ने से यहां ग्राहक भी नहीं आ रहे है। क्षेत्र के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो गई है। लोगों का आरोप था कि इसी के चलते उन्हें सड़क पर उतरकर जाम लगाना पड़ा।  पुलिस समझाने का कर रही प्रयास जाम की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीम लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। लोग समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें