फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में कटर से काटी तिजोरी, सोना और कैश लेकर चोर फरार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 03:43 PM IST

गोहाना के वॉर्ड नंबर 10 की दरियापुर बस्ती में एक घरेलू नेपाली नौकर ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। आरोपी ने गैस कटर से तिजोरी काटकर घर में रखे कीमती गहने और नकदी चुरा ली। 35 तोला सोना और 17 लाख कैश चोरी जानकारी के अनुसार यह चोरी प्रॉपर्टी डीलर अजय सैनी पुत्र करतार के घर में हुई। घर से करीब 35 तोले सोना, एक किलो चांदी और लगभग 17 लाख रुपये चोरी हुए हैं। बताया गया है कि आरोपी नौकर करीब चार महीने पहले नेपाल से आया था, जिसे पुराने नौकर द्वारा बुलाया गया था। पुलिस कर रही जांच घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार को ढाढस बंधाया और आरोपी को जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें