फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बाबा बंदा सिंह बहादुर की वीरता और उनके संघर्ष पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

गांव खांडा में 18वीं शताब्दी के महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर की वीरता और उनके संघर्ष को केंद्र में रखकर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार बाबा बंदा बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बाबा बंदा बहादुर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विधायक पवन खरखौदा मुख्य अतिथि व कारपोरेट कार्य मंत्रालय के महानिदेशक डाॅ. राज सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के विचारों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें एक जनक्रांति का रूप दिया जाए। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चेयर (पीठ) स्थापित करने की मांग का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वह इस मामले में वकील बनकर वह सरकार तक यह आवाज मजबूती से पहुंचाएंगे और इसे पूरा करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। सेमिनार में देशभर के नामचीन विश्वविद्यालयों से जुड़े अनेक इतिहासकारों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सेमिनार में यह भी चर्चा हुई कि बंदा बहादुर की नीतियों और कार्यों ने आगे चलकर स्वतंत्रता आंदोलन की राह को मजबूत किया। इस अवसर पर हरियाणा और पंजाब से आए बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खांडा गांव भारतीय इतिहास का अहम पड़ाव है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित और प्रसारित करने की आवश्यकता है। समापन सत्र में निर्मोही अखाड़ा मठ, खांडा की ओर से डॉ. राजसिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर आज यह पहला सेमिनार खांडा में आयोजित किया गया है। देशभर में बाबा बंदा बहादुर का जहां पर भी संबंध पाया जाएगा, ट्रस्ट वहां पर जाकर ऐसे सेमिनार आयोजित करेगा। जिसमें बंदा बहादुर का जीवन पराक्रम, त्याग और राष्ट्र के लिए समर्पण दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें