फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में विधायक निखिल मदान व अधिकारियों ने किया आरओबी का निरीक्षण

ओल्ड रोहतक रोड पर मिशन चौक की ओर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को दो लेन बनाने की मांग पर विधायक निखिल मदान व पंचकूला मुख्यालय से लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर हनुमंत सिंह सांगवान ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक निखिल मदान ने बताया कि मिशन चौक वाले आरओबी हिस्से को लेकर निरीक्षण करने के बाद दुकानदारों से चर्चा की जाएगी। फिलहाल आरओबी की समस्या पर दो सुझाव सोचे गए हैं। उन्होंने कहा कि आरओबी की समस्या को दो तरह से हल किया जा सकता है। एक या तो यहां से अंडरपास बनवाया जाए, अन्यथा एक तरफ के दुकानदारों से बातचीत का आरओबी का चौड़ीकरण किया जा सकता है। इस बारे में दुकानदारों से बातचीत कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। सोनीपत के मिशन रोड की ओर शहर के दो भागों को आपस में जोड़ने व गोहाना रोड रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए साल 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें