सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पानी पर पूरे देश का हक होता है। पंजाब सरकार का हक जताना गलत है। उन्होंने नारा देते हुए बताया कि शहीदों व सैनिकों के सम्मान में, भगवान परशुराम जी की शान में, 36 बिरादरी के कल्याण में, ब्राह्मण है मैदान में। 30 मई को रोहतक जिला के गांव पहरावर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय परशुराम जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इस बार भगवान परशुराम जयंती देश के जवानों को समर्पित है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान देश के जवानों ने जो किया वह गौरवमयी है। कैबिनेट डॉ अरविंद शर्मा शनिवार को गोहाना रोड स्थित ब्राह्मण भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज को राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव में शामिल होने का न्योता देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुए मारपीट मामले पर कहा कि बैठक में ऐसा होना गलत। अर्द्धसैनिक बल की नंगल डैम पर तैनाती किए जाने पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के सवाल उठाने पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ उसका जवाब देने के लिए था। आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकाने पर निशाना बनाया गया था और इस पर विपक्ष का सवाल उठाना गलत है। आज तिरंगा यात्रा देश के सम्मान और सैनिकों के सम्मान में निकल रही है। अली खान के गिरफ्तारी और भाजपा नेता के बयान पर उन्होंने कहा कि अली खान ने टिप्पणी की थी और भाजपा नेता का अपना बयान था दोनों में फर्क था इसलिए अली खान की गिरफ्तारी हुई है।