फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: श्रद्धा व उत्साह से मनाई माता नारायणी जयंती, मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर लगाया भंडारा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 04:19 PM IST

गढ़ी ब्राह्मणान के महलाना रोड स्थित शिव शक्ति नारायणी मंदिर में बुधवार को माता नारायणी जयंती के उपलक्ष्य में समारोह श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने शिरकत की। समारोह का शुभारंभ नारायणी माता की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करके किया गया। तत्पश्चात मंदिर समिति की ओर से भंडारा लगाया गया। भंडारे में आसपास क्षेत्र के लोगों के प्रसाद ग्रहण किया। कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता व सद्भावना को मजबूत करते हैं। मनुष्य को जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। अंत में मनुष्य के साथ कुछ नहीं, बल्कि उसके कर्म जाते हैं। यही सीख उन्होंने अपने पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय देवराज दिवान से मिली है। उनके कर्मों की बदौलत ही आज उनकी समाज में अलग पहचान हैं। आज भी स्वर्गीय देवराज दिवान को लोग याद करते हैं। उनका सोनीपत से सदैव लगाव रहा, आज शहरवासी वैसे ही मुझे प्यार दे रहे हैं। कमल दिवान ने सभी का आह्वान किया कि वह राजनीति से हटकर समाज में एकता व भाईचारे को महत्व दें। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मंदिर के प्रति भविष्य में जो भी योगदान उनसे बनेगा, वह हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में मंदिर समिति से ओमप्रकाश सहित सभी सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें