फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, चार फैक्ट्रियां चपेट में आई

Naveen Updated Fri, 03 Apr 2026 01:57 PM IST

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार फैक्ट्रियां वीरवार देर रात आग की चपेट में आ गईं। आग की भीषणता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी दमकलकर्मी इस पर काबू पाने में सफल नहीं हुए हैं। आग से किसी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कुंडली स्थित फायर सब-स्टेशन को रात करीब ढ़ाई बजे सूचना मिली कि निफ्टेम के निकट स्थित कई औद्योगिक इकाइयों में आग लग गई है। सूचना मिलने पर आग पर नियंत्रण के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों ने पाया कि आग की चपेट में चार फैक्ट्रियां आ चुकी हैं। आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के दमकल केंद्रों से भी फायर टेंडर्स को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने के समय 14 फायर टेंडर्स की मदद से दमकल कर्मी आग पर काबू करने में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें